1. कोशिका के केन्द्रक में पाए जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण जैव अणु कौन सा है?
- (A) कार्बोहाइड्रेट
- (B) प्रोटीन
- (C) न्यूक्लिक अम्ल
- (D) वसा
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) न्यूक्लिक अम्ल
2. न्यूक्लिक अम्ल की खोज किसने की थी?
- (A) रॉबर्ट हुक
- (B) फ्रेडरिक मिश्चर
- (C) वाटसन और क्रिक
- (D) ग्रेगर मेंडल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) फ्रेडरिक मिश्चर
3. फ्रेडरिक मिश्चर ने न्यूक्लिक अम्ल की खोज किस वर्ष में की थी?
- (A) 1953
- (B) 1869
- (C) 1928
- (D) 1859
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) 1869
4. न्यूक्लिक अम्ल की खोज सबसे पहले किन कोशिकाओं में की गई थी?
- (A) लाल रक्त कोशिकाओं में
- (B) तंत्रिका कोशिकाओं में
- (C) मवाद कोशिकाओं (Pus cells) में
- (D) त्वचा कोशिकाओं में
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) मवाद कोशिकाओं (Pus cells) में
5. फ्रेडरिक मिश्चर ने शुरुआत में न्यूक्लिक अम्ल को क्या नाम दिया था?
- (A) न्यूक्लियोटाइड
- (B) न्यूक्लिन (Nuclein)
- (C) क्रोमेटिन
- (D) जीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) न्यूक्लिन (Nuclein)
6. न्यूक्लिक अम्ल मुख्य रूप से कितने प्रकार के होते हैं?
- (A) एक
- (B) दो
- (C) तीन
- (D) चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) दो (DNA और RNA)
7. D.N.A का पूर्ण रूप (Full Form) क्या है?
- (A) डीऑक्सी राइबो न्यूक्लिक अम्ल
- (B) डाई राइबो न्यूक्लिक अम्ल
- (C) डीऑक्सी न्यूक्लिक एसिड
- (D) राइबोन्यूक्लिक अम्ल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) डीऑक्सी राइबो न्यूक्लिक अम्ल
8. अधिकांश जीवों में आनुवांशिक पदार्थ (Genetic material) के रूप में कौन कार्य करता है?
- (A) RNA
- (B) DNA
- (C) प्रोटीन
- (D) कार्बोहाइड्रेट
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) DNA
9. जीव के निर्माण की सभी जानकारियों को संरक्षित (Store) करके कौन रखता है?
- (A) राइबोसोम
- (B) RNA
- (C) DNA
- (D) लाइसोसोम
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) DNA
10. R.N.A का पूर्ण रूप (Full Form) क्या है?
- (A) डीऑक्सी राइबोन्यूक्लिक अम्ल
- (B) राइबोन्यूक्लिक अम्ल
- (C) रेट्रो न्यूक्लिक अम्ल
- (D) राइबोज़ एसिड
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) राइबोन्यूक्लिक अम्ल
11. कुछ विषाणुओं (Viruses) में आनुवांशिक पदार्थ के रूप में क्या पाया जाता है?
- (A) केवल DNA
- (B) RNA
- (C) केवल प्रोटीन
- (D) वसा
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) RNA
12. अधिकांश उन्नत जीवों में RNA किस रूप में कार्य करता है?
- (A) केवल संदेशवाहक (Messenger)
- (B) अनुकूलक (Adapter)
- (C) उत्प्रेरक (Catalyst)
- (D) उपर्युक्त सभी (संदेशवाहक, अनुकूलक या उत्प्रेरक)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी