1. नाइट्रोजनी क्षार किस प्रकार के यौगिक होते हैं?
- (A) ऑक्सीजन युक्त
- (B) नाइट्रोजन युक्त चक्रीय यौगिक
- (C) अकार्बनिक यौगिक
- (D) रैखिक यौगिक
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) नाइट्रोजन युक्त चक्रीय यौगिक
2. प्यूरीन की संरचना कैसी होती है?
- (A) एक रिंग वाली छोटी संरचना
- (B) तीन रिंग वाली संरचना
- (C) दो रिंग वाली बड़ी संरचना
- (D) बिना रिंग वाली संरचना
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) दो रिंग वाली बड़ी संरचना
3. इनमें से प्यूरीन के उदाहरण कौन-कौन से हैं?
- (A) एडेनिन और थाइमिन
- (B) एडेनिन (A) और ग्वानिन (G)
- (C) साइटोसिन और यूरेसिल
- (D) थाइमिन और यूरेसिल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) एडेनिन ((A) और ग्वानिन (G)
4. DNA और RNA दोनों में कौन से नाइट्रोजनी क्षार समान रूप से पाए जाते हैं?
- (A) एडेनिन और ग्वानिन
- (B) साइटोसिन और थाइमिन
- (C) केवल यूरेसिल
- (D) केवल थाइमिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) एडेनिन और ग्वानिन
5. पिरिमिडीन की संरचना में कितनी रिंग पाई जाती है?
- (A) केवल एक 6 सदस्यीय रिंग
- (B) दो 6 सदस्यीय रिंग
- (C) एक 5 सदस्यीय रिंग
- (D) एक 6 और एक 5 सदस्यीय रिंग
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) केवल एक 6 सदस्यीय रिंग
6. DNA में पाए जाने वाले पिरिमिडीन क्षार कौन से हैं?
- (A) साइटोसिन तथा यूरेसिल
- (B) साइटोसिन तथा थाइमिन
- (C) एडेनिन तथा ग्वानिन
- (D) थाइमिन तथा यूरेसिल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) साइटोसिन तथा थाइमिन
7. RNA में थाइमिन के स्थान पर कौन सा पिरिमिडीन पाया जाता है?
- (A) साइटोसिन
- (B) यूरेसिल
- (C) एडेनिन
- (D) ग्वानिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) यूरेसिल
8. न्यूक्लिक अम्ल में अम्लीय प्रकृति किसके जुड़ने से आती है?
- (A) नाइट्रोजनी क्षार
- (B) पेंटोस शर्करा
- (C) फॉस्फेट समूह
- (D) हाइड्रोजन बंध
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) फॉस्फेट समूह
9. DNA पर ऋणात्मक (-) आवेश किस समूह के कारण होता है?
- (A) फॉस्फेट समूह
- (B) शर्करा
- (C) प्यूरीन
- (D) पिरिमिडीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) फॉस्फेट समूह
10. विद्युत क्षेत्र में DNA किस ओर गति करता है?
- (A) कैथोड की ओर
- (B) एनोड की ओर
- (C) गति नहीं करता
- (D) दोनों ओर समान गति
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) एनोड की ओर
11. जब एक नाइट्रोजनी क्षार पेंटोस शर्करा से जुड़ता है, तो उस संरचना को क्या कहते हैं?
- (A) न्यूक्लियोटाइड
- (B) न्यूक्लियोसाइड
- (C) न्यूक्लिक अम्ल
- (D) अमीनो अम्ल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) न्यूक्लियोसाइड
12. न्यूक्लियोसाइड बनने के लिए नाइट्रोजनी क्षार पेंटोस शर्करा के किस कार्बन से जुड़ता है?
- (A) पहले कार्बन से
- (B) दूसरे कार्बन से
- (C) तीसरे कार्बन से
- (D) पांचवे कार्बन से
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) पहले कार्बन से
13. नाइट्रोजनी क्षार और पेंटोस शर्करा जिस बंध (Bon(D) द्वारा जुड़ते हैं, उसे क्या कहते हैं?
- (A) हाइड्रोजन बंध
- (B) पेप्टाइड बंध
- (C) N-ग्लाइकोसिडिक बंध
- (D) फॉस्फोडाइएस्टर बंध
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) N-ग्लाइकोसिडिक बंध
14. न्यूक्लियोसाइड से न्यूक्लियोटाइड बनने के लिए कौन सा समूह जुड़ता है?
- (A) सल्फेट समूह
- (B) फॉस्फेट समूह
- (C) मिथाइल समूह
- (D) हाइड्रॉक्सिल समूह
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) फॉस्फेट समूह
15. न्यूक्लियोटाइड बनने के लिए फॉस्फेट समूह पेंटोस शर्करा के किस कार्बन से जुड़ता है?
- (A) पहले कार्बन से
- (B) दूसरे कार्बन से
- (C) तीसरे कार्बन से
- (D) पांचवे कार्बन से
उत्तर देखें
सही उत्तर: (D) पांचवे कार्बन से