बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
1. DNA का द्विकुंडिलित मॉडल (Double Helix Model) किसने दिया था?
- (A) एर्विन चारगाफ
- (B) मौरिस विल्किन्स और रोजलिंड फ्रैंकलिन
- (C) जेम्स वाटसन और फ्रांसिस क्रिक
- (D) ग्रेगर मेंडल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) जेम्स वाटसन और फ्रांसिस क्रिक
2. DNA के एक कुंडल (turn) की लंबाई कितनी होती है?
- (A) 3.4Å
- (B) 34Å या 3.4nm
- (C) 20Å
- (D) 0.34nm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) 34Å या 3.4nm
3. DNA के एक कुंडल में नाइट्रोजन क्षार के कितने जोड़े (Base pairs) होते हैं?
- (A) 5
- (B) 10
- (C) 20
- (D) 34
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) 10
4. DNA का बैकबोन (Backbone) मुख्य रूप से किससे बना होता है?
- (A) शर्करा + फॉस्फेट समूह
- (B) केवल नाइट्रोजन क्षार
- (C) हिस्टोन प्रोटीन
- (D) हाइड्रोजन बंध
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) शर्करा + फॉस्फेट समूह
5. वाटसन और क्रिक ने DNA मॉडल तैयार करने के लिए किसका X-ray विवर्तन डेटा उपयोग किया था?
- (A) रोजलिंड फ्रैंकलिन और मौरिस विल्किन्स
- (B) एर्विन चारगाफ
- (C) फ्रेडरिक ग्रिफिथ
- (D) मैकलिओड और मैकार्टी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) रोजलिंड फ्रैंकलिन और मौरिस विल्किन्स
6. चारगाफ के नियम के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
- (A) A = G
- (B) A + G = C + T
- (C) C = T
- (D) A + T = G + C
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) A + G = C + T
7. मानव DNA की कुल लंबाई लगभग कितनी होती है?
- (A) 2.2 m
- (B) 3.4 nm
- (C) 2.0 m
- (D) 10 nm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) 2.2 m
8. प्रोकैरियोट्स (जैसे ई. कोलाई) में ऋणावेशित DNA धनावेशित प्रोटीन के साथ जुड़कर जो संरचना बनाता है, उसे क्या कहते हैं?
- (A) केन्द्रक (Nucleus)
- (B) न्यूक्लियोसोम (Nucleosome)
- (C) केन्द्रकाभ (NucleoiD)
- (D) क्रोमेटिन (Chromatin)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) केन्द्रकाभ (NucleoiD)
9. हिस्टोन अष्टक (Histone Octamer) में निम्नलिखित में से कौन सा प्रोटीन नहीं होता है?
- (A) H2A
- (B) H2B
- (C) H3
- (D) H1
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) H1 (H1 लिंकर DNA पर होता है)
10. ऋणावेशित DNA जब धनावेशित हिस्टोन अष्टक पर लिपट जाता है, तो उस नई संरचना को क्या कहते हैं?
- (A) लिंकर DNA
- (B) न्यूक्लियोसोम
- (C) केन्द्रकाभ
- (D) गुणसूत्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) न्यूक्लियोसोम
11. एक न्यूक्लियोसोम पर लगभग कितने क्षार युग्म (Base pairs) लिपटे होते हैं?
- (A) 100
- (B) 150
- (C) 200
- (D) 340
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) 200
12. दो न्यूक्लियोसोम को आपस में जोड़ने वाली DNA संरचना को क्या कहा जाता है?
- (A) H1 हिस्टोन
- (B) लिंकर DNA
- (C) मुख्य DNA
- (D) फॉस्फेट बैकबोन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) लिंकर DNA
13. लिंकर DNA के साथ कौन सा हिस्टोन जुड़ा होता है जो न्यूक्लियोसोम को 'लॉक' करने का काम करता है?
- (A) H2A
- (B) H4
- (C) H3
- (D) H1
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) H1 हिस्टोन
14. न्यूक्लियोसोम फाइबर का व्यास (Diameter) कितना होता है?
- (A) 2 nm
- (B) 10-11 nm
- (C) 34 nm
- (D) 200 nm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) 10-11 nm
15. DNA के क्षार युग्मों (Base pairs) के बीच कौन सा बंध (BonD) पाया जाता है?
- (A) पेप्टाइड बंध
- (B) ग्लाइकोसिडिक बंध
- (C) हाइड्रोजन बंध
- (D) फॉस्फोडाइएस्टर बंध
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) हाइड्रोजन बंध